Etawah Auraiya News: धान बेचने मंडी जा रहे युवक की कंटेनर की टक्कर से मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: इटावा। धान बेचने के लिए मंडी जा रहे युवक की कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। घटना वैदपुरा क्षेत्र के बिचपुरी खेड़ा के पास हुई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया निवासी 27 साल के अभिषेकशनिवार की सुबह अपने भतीजे आयुष के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर मंडी में बेंचने जा रहा था। बिचपुरी खेड़ा के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया। ट्रैक्टर बंद होने पर अभिषेक सड़क किनारे खड़ा होकर किसी को फोन मिलाकर डीजल की व्यवस्था करने की बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े अभिषेक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक को रौंदते हुए कंटेनर सीधे खड़े हुए ट्रैक्टर से जा टकराया। हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर मौजूद भतीजा आयुष भी झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.