इटावा औरैया, जुलाई 23 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह खेत में धान की रोपाई करते समय 45 वर्षीय किसान को सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे पं. रामाधीन शर्मा 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बकेवर लेकर पहुंचे, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। कस्बा बकेवर के शास्त्रीनगर मुहल्ला निवासी सूरज पाल ने बताया कि उनके बड़े भाई किसान लाल सिंह पाल गुरुवार सुबह मजदूरों के साथ अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में पानी के अंदर उनके पैर में सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही वह खेत में ही बेहोश होकर गिर गए। यह भी पढ़ें- डॉक्टर साहब. इसी ने काटा है, इलाज कर दीजिए; बाल्टी में अजगर लेकर बांसवाड़ा अस्पताल पहुंचा शख्स परिजन तुरंत किसान को लेकर अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने तुरंत लाल सिंह का...