इटावा औरैया, सितम्बर 25 -- Etawah Auraiya News: महेवा। निवाड़ी कला क्षेत्र में पूर्व विधायक व ग्रामीणों के धरना दिए जाने के बाद भी बिजली की व्यवस्था नहीं सुधरी है। पहले जिस तरह से नाम मात्र की बिजली मिल रही थी वही स्थिति शुक्रवार को भी कायम रही। महेवा क्षेत्र में निवाड़ी कला फीडर से बिजली अव्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं। यहां ना रात में बिजली आती है और ना दिन में आती है। इसे लेकर गुरुवार को बिजली उप केंद्र पर धरना दिया गया था । भरथना की पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया भी धरने पर बैठी थी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने धरने पर पहुंचकर बिजली व्यवस्था सुधारे जाने का आश्वासन दिया था। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बिजली कटौती के विरोध में फीडर पर धरना, लाइनमैन हटाया तब यह लगा था कि शायद बिजली व्यवस्था सुधर जाए लेकिन इसके बाद भी गुरुवार की रात...