Etawah Auraiya News: दो साल पहले शुरू हुई पालिकाध्यक्ष और सभासद की खींचतान, मुकदमे तक पहुंची
इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। मनमाना काम कराने, बताए गए काम न कराने, बताए गए लोगों को काम न देना और मनमाने तरीके से ठेके देने जैसे कई मालों को लेकर जसवंतनगर पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण संखवार व सभासद राजीव यादव के खींचतान चल रही है। बिना सड़क के निर्माण के ही भुगतान होने, भाईयों को नौकरी पर रखने जैसी शिकायतें मुख्यमंत्री तक करने और आरटीआर मांगना भी दोनों के बीच खींचतान के कारण हैं। ये खींचतान दो साल से चली आ रही है। आएदिन दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। लेकिन जिला प्रशासन या किसी बड़े जनप्रतिनिधि ने हस्तक्षेप करने की जहमत नहीं उठाई। अब इनकी खींचतान थाने के बाद मुकदमे तक पहुंच गई है। दोनों की ओर से मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.