इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के नई मंडी क्षेत्र स्थित यदुवंश नगर में पुरानी रंजिश को लेकर लगातार दो रात हुए पथराव और हवाई फायरिंग की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यदुवंश नगर निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की रात स्कूटी पर सवार तीन युवक उनके घर पहुंचे और मकान पर पथराव करके भाग निकले। घटना से परिवार दहशत में आ गया। उस समय शिकायत नहीं की गई, लेकिन पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पड़ोसी पर घर में पथराव, तोड़फोड़ और सीसीटीवी कैमरा ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज आरोप है कि अगले दिन 17 जुलाई की रात आरोपित फिर से दो बाइकों और एक कार से पहुंचे। इस द...