Etawah Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल
इटावा औरैया, सितम्बर 18 -- Etawah Auraiya News: भरथना। बिधूना मार्ग पर पड़ियापुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मध्य प्रदेश भिंड के ऊमरी गांव निवासी शिवम पुत्र लाखन सिंह अपनी मामी शशि देवी पत्नी हरी सिंह और नानी प्रभा देवी के साथ भरथना क्षेत्र के मिराय बाहरपुर गांव में रिश्तेदारी में एक बच्चे के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पड़ियापुर के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। शशि देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.