Etawah Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
इटावा औरैया, जुलाई 16 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र में नगला अंते गांव के सामने बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया । गांव नगला ताल (तुरैया) निवासी राजेश कुमार,आदेश कुमार ने बताया कि उनका 23 वर्ष भतीजा विनोद कुमार पुत्र राकेश कुमार बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक से बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगला अंते गांव के सामने से आ रहे औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव चिरैयापुर निवासी युवक की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल विनोद को पहले निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.