Etawah Auraiya News: दो पक्षों में मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के गुलजार नगर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 लोगों के सिर में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोटें आई हैं। ग्राम गुलजार नगर निवासी छोटी बिट्टी पत्नी रामबाबू ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपने पति, पुत्र, सास और अन्य परिजनों के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान 11 लोग एक राय होकर आरोपियों ने हमला किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छविराम, रवि, सोनू, शारदा देवी, वर्षा, श्याम सिंह, वीटू, अतुल, गोविंद, कपिल और मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.