Etawah Auraiya News: दो घरों में बदमाशों ने की चोरी, जांच शुरू
इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दो मकानों में बदमाशों ने निर्माणाधीन मकान से बिजली वायरिंग के लिए लाए गए चार चोरी कर लिए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के यशोदा नगर के नंद किशोर ने बताया कि उनका मकान बन रहा है और मकान में वायरिंग के लिए भारी मात्रा में बिजली का तार रखा हुआ था। बदमाशों ने मौका पाकर मकान में घुसकर उसमें रखा लगभग 90 हजार रुपए कीमत का तार पार कर लिया। कुछ ही दूरी पर स्थित उमाशंकर के मकान से भी बदमाशों ने बिजली का तार चोरी कर लिया। मकान लंबे समय से बंद थे, बदमाशों ने कब चोरी की, इसकी ठीक जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने शिकायत के बाद पहुंचकर छानबीन शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.