इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। मिशन शक्ति टीम ने गुमशुदा दो युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को युवतियों की तलाश में लगाया गया था। पुलिस ने लुधपुरा निवासी और राजपुर तमैरी निवासी को क्षेत्र से बरामद किया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उतरांव पुलिस ने अपहृत किशोरियों को किया बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...