इटावा औरैया, अगस्त 1 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नदगवा के मजरा में तीन दिन पूर्व नील देवता-बधा रोड पर खोले गए देसी शराब के ठेके के विरोध में शनिवार को ग्रामीण महिलाओं और पुरूषो ने प्रदर्शन कर ठेका बंद कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ठेका ऐसे स्थान पर खोला गया है, जहां से आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के लगभग दो हजार महिला-पुरुष और छात्र-छात्राओं का प्रतिदिन आवागमन रहता है। महिलाओं का आरोप है कि ठेके से करीब 200 मीटर की दूरी पर उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित है। विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों और विशेषकर छात्राओं पर शराब के नशे में धुत लोग अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों में भय का माहौल है। महिलाओं ने बताया कि इसी मार्ग से वे प्रतिदिन खेतों और घास लेने जाती हैं तथा लखना कस्बे में ...