इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पूठन सकरौली गांव में दूध व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के झोलाछाप डाक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। खांसी बुखार की दवाई लेने जाने पर इंजेक्शन लगाया था। पूठन सकरौली के रहने वाले 46 वर्षीय संजीव कुमार मंगलवार शाम 4 बजे गांव के पास स्थित डॉक्टर राजेश की क्लीनिक पर खांसी-जुकाम की दवा लेने गए थे। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर और उसका सहयोगी उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में डा. ओम राजपूत ने संजीव कुमार की जांच करके उनको मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: आरोप, इंजेक्शन लगने के दो मिनट बाद पिता ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा संजीव को अ...