इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। मानिकपुर-ददोरा मार्ग पर बंधा गांव के पास सोमवार सुबह दूध लेने जा रही पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में लवेदी थाना क्षेत्र के भिजौली गांव निवासी 42 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र आनंद कुमार घायल हो गए। वह बाइक से इटावा शहर की ओर जा रहे थे। ददोरा बंधा गांव के पास पहुंचते ही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...