इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना रोड पर दुकान में घुसकर सामान फेंकने, बोर्ड उखाड़ने और मारपीट करने को लेकर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी सत्यवृत मिश्रा और एकांश मिश्रा दुकान पर पहुंचे और सामान उठाकर बाहर फेंकने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और दुकान का बोर्ड भी उखाड़कर फेंक दिया। तथा दुकान में रखा सामान भी बाहर फेंक दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...