इटावा औरैया, सितम्बर 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के फूलन देवी डांड़ा पर विराजमान कछवाहा/कुशवाहा वंश की कुलदेवी जमुवाय/बुड़वाय माता के कई शताब्दी पुराने मंदिर पर कुलवंशीय भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ माता की जयंती मनाई। विधि बिधान से आरती पूजन कर माता को भोग प्रसाद अर्पित कर दीपोत्सव भी मनाया । काशी- विश्वनाथ और जयपुर के अतिरिक्त देश के जिन चुनिंदा स्थानों पर अष्टकोंणीय शिवलिंग स्थापित हैं उसी प्रकार यहां कुलदेवी मंदिर के निकट भी प्राचीन काल से अष्टकोणीय शिवलिंग स्थापित है।कुलदेवी जमुवाय माता की शताब्दियों प्राचीन मूल पीठ राजस्थान के जिला जयपुर में स्थापित है,उसी कालखंड परंपरा के अंतर्गत लगभग 500 वर्ष पूर्व यहां फूलन देवी डंडा पर कुलदेवी की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ मंदिर निर्माण कराया गया था l यहां खास बात यह भी है कि जमुवाय-बु...