इटावा औरैया, जुलाई 25 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक मानवीय पहल देखने को मिली। ट्राईसाइकिल से अपनी फरियाद लेकर पहुंची दिव्यांग महिला ने प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह से मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने और नई ट्राईसाइकिल दिलाने की गुहार लगाई। महिला की समस्या सुनते ही प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह अपनी कुर्सी छोड़कर स्वयं उसके पास पहुंचे और उसकी पूरी बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने तत्काल एक पुलिसकर्मी के साथ वाहन से महिला को जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई, ताकि उसका मेडिकल प्रमाणपत्र बन सके। साथ ही नई ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक की संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित सहायता की पहल को समाधान दिवस में मौजूद लोगों ने सराहा। समाधान दिवस के दौरान असफपुर गांव के दे...