इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: सैफई। ककरैया गांव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव के रहने वाले रमाकांत पाल के 22 वर्षीय बेटा मिलनपाल का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मिलन दिल्ली में रहकर काम करता था। 20 दिन पहले दिल्ली में हुए सड़क हादसे में उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उसके हाथ का आपरेशन उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कराने की तैयारी थी। उसके माता-पिता और छोटा भाई निखिल भी दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं, इसलिए गांव के घर में कोई नहीं रहता था। शनिवार सुबह मिलन की मां बेटे को आपरेशन के लिए ले जाने के सिलसिले में दिल्ली से गांव पहुंचीं। घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर मिलन फंदे पर झूलता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बताया ...