इटावा औरैया, अगस्त 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। कुनेरा में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पति ने दिल्ली के एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के कुनेरा रहने वाले उदयवीर जाटव की पत्नी स्वार्थी ने शुक्रवार को घर के एक कमरे में खुद को बंद करके फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिवार के लोग परेशान होने लगे और आवाज दी। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला. तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पीआरवी जवानअंकित यादव, सतीश कुमार और अनमोल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो महिला फांसी के फंदे पर लटकी थी। उसको तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी म...