इटावा औरैया, अगस्त 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। दिनदहाड़े छात्रा से मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। छात्रा कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपटटा मारकर फोन लूट लिया था। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। फ्रेंड्स कालोनी के गांधी नगर के रहने वाले चंद्रवीर सिंह ने सिविल लाइन थाने में बेटी के साथ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 18 अगस्त की शाम को उनकी बेटी कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी तभी बलराम सिंह चौराहा और जीजीआईसी के बीच बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। दिनदहाड़े हुई घटना को एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया था। इसके लिए सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम को भी लगाया था। बुधवार की रात को पुलिस टीम लायन सफारी रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से स...