इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: भरथना। दहेज़ की मांग को लेकर ससुरालीजनो द्वारा पुत्री को प्रताड़ित करने व पति को उकसा कर गाली गलौज व मारपीट करने के सम्बन्ध में पीडिता के पिता ने पांच नामजदो के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. कस्वा के मोहल्ला गोविन्द नगर गिरधारीपुरा निवासी कृष्ण सहाय पुत्र इश्वर सहाय ने चकरनगर के श्याम प्रकाश, सरिता, गौरव उर्फ़ सुअस, जोधपुर राजस्थान की दीपा उर्फ़ गरिमा, मंजू पर आरोप लगाया है कि पुत्री के ससुरालीजनो द्वारा दहेज़ को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते है और उसके पति को उकसाकर आये दिन पुत्री के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करते है. पीडिता के पिता की तहरीर पर ससुरालीजनो के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें- Auraiya News: कार और 10 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निका...