इटावा औरैया, अक्टूबर 16 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा भरथना में दवा लेने गई 36 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के वापस घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद महिला के ससुर ने पुलिस को तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। ग्राम मेढ़ी दुधी निवासी जय चन्द्र शर्मा के अनुसार, उनकी पुत्रवधू जनक किशोरी पत्नी स्वर्गीय मनोज शर्मा दवा लेने के लिए गई थीं। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...