इटावा औरैया, जुलाई 2 -- Etawah Auraiya News: भरथना। गावं दीनपुर कुसना निवासी रतिभान पुत्र दयाराम ने अपनी ही गांव के योगेन्द्र, अवनीश, सुनील तथा बलवीर पर आरोप लगाते हुए बताया है कि 29 जून की शाम वह आरोपियों के दरवाजे के बाहर से निकल रहा था। तभी नामजदों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडो से मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...