Etawah Auraiya News: दरवाजे पर बैठे युवक के साथ गांव के लोगों ने की मारपीट
इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर में दरवाजे पर बैठे एक व्यक्ति के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की। उसने इसका विरोध किया तो वह लोग आग बबूला हो गए और उसके साथ जमकर की मारपीट। कृपालपुर बसरेहर के रहने वाले राकेश कुमार पुत्र सूबेदार सिंह ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी गांव के कुछ लोग आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे जब मैंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने एकजुट होकर मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार के साथ बसरेहर थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.