Etawah Auraiya News: दरगाह हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना कुल शरीफ संपन्न
इटावा औरैया, अगस्त 27 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। लुधपुरा स्थित दरगाह हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल बाद कुल शरीफ अकीदत और रस्मोरिवाज के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान देश में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में आयोजित कार्यक्रम में हाजी हाफिज सईद आलम करहलवी, हाजी मो सलीम, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो शमीम सहित अन्य लोगों ने गुलाब जल और संदल के मिश्रण से मजार शरीफ का गुशल कराया।गुशल के बाद मजार शरीफ पर सुगंधित इत्र लगाया गया। अकीदतमंदों ने चादर और गुलाब के फूलों की मालाएं पेश कर अपनी अकीदत का इजहार किया। इसके बाद मौजूद लोगों ने कुल शरीफ में शामिल होकर फातिहा पढ़ी। कार्यक्रम के दौरान तबर्रुक का वितरण भी किया गया। अंत में देश में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआ की गई।इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.