इटावा औरैया, नवम्बर 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा। महोत्सव पंडाल में मिस्टर, मिस एवं मिसेज इटावा फ्रेशर प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने हुनर, व्यक्तित्व और शानदार मंच प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल उत्साह से गूंज उठा। करीब 80 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर नये फैशन का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच पर प्रतिभागियों का सिलसिला शुरू हुआ। आकर्षक परिधान, प्रभावशाली व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में दक्षराज ने मिस्टर इटावा फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया। सोना ठाकुर...