इटावा औरैया, जुलाई 11 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। शनिवार को आयोजित थाना दिवस में भूमि विवाद और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। तहसीलदार अभिजीत गौरव की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में कुल चार शिकायतें दर्ज की गईं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: साहब! दबंग ने बंद कर दिया रास्ता, ग्रामीणों ने लगाई गुहारभूमि विवाद थाना दिवस में ग्राम नगला लाइक निवासी सुखबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि सरकारी बंटवारे के बाद उन्हें भूमि पर कब्जा दिलाया गया था और सीमांकन के लिए खूंटियां भी लगाई गई थीं, लेकिन विपक्षी पक्ष ने उन्हें उखाड़ दिया। वहीं ग्राम जगसौरा निवासी कांति देवी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनके घर के सामने बनी दीवार तोड़कर दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है। ग्राम कटे खेड़ा सराय भूपत निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने चार लोगों पर उनके प...