Etawah Auraiya News: त्योहार पर शांति सुरक्षा को एसएसपी खुद निकले सड़क पर
इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। त्योहार के मौसम में पुलिस ने रात में गश्त करके लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। टीम के साथ मौजूद एसएसपी ने यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी समझाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स रात में शहर की सड़कों पर उतरा। मुख्य बाजार सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर पुलिस ने पैदल गश्त किया। इस दौरान दुकानदारों से बातचीत की और सड़कों से गुजर रहे लोगों से भी बातचीत करके उनसे निर्भय होकर काम करने के लिए कहा। यह भी कहा कि पुलिस उनके साथ है ।इसके साथ ही यह भी समझाया कि सुरक्षित यातायात के लिए यातायात के नियमों का पालन करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि रात में गश्त का यह सिलसिला जारी रहेगा। लोगों की पूरी सुरक्षा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.