इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। करवाचौथ और दीपावली के त्योहारों को लेकर बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ने से सोमवार को भोगनीपुर गंग नहर पुल पर लंबा जाम लग गया। पुल पर छोटे-बड़े वाहनों की संख्या बढ़ने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे मरीज को समय से अस्पताल पहुंचाने को लेकर चिंता की स्थिति बन गई। त्योहारों की तैयारियों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा गाँव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष खरीदारी के लिए नगर पहुंचते है। बाजार में बढ़ी भीड़ के साथ वाहनों का दबाव भी बढ़ जाता है। पुल संकरा होने के साथ पुल पर यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात न होने से स्थिति बिगड़ती चली गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना प...