Etawah Auraiya News: तेज धमाके के साथ स्कूटी में ब्लास्ट, घर में लगी आग
इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा के मोहल्ला गोविन्द नगर में रविवार की देर रात घर के बाहरी हिस्से में खड़ी स्कूटी में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के साथ ही घर में आग लगी और घर का सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले के रहने वाले राजीव कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रात 11 बजे घर में सभी लोग सो रहे थे। तभी घर के बाहरी हिस्से में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गयी। देखते ही देखते पूरे घर में आग लगी और आग पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें पूरे घर से निकलने लगी। घर में सो रहे सभी लोगों ने घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की घटना से इलेक्ट्रिक स्कूटी समेत साथ में खड़ी एक बाइक, कूलर समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पड़ोसियों तथा परिजनों ने निजी संसाधनों से पानी डालकर समय र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.