इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। त्यौहार व मैरिज होम में तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे साउंड को लेकर सहसों थाना की हनुमंतपुर चौकी पर पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकार चकरनगर अभय नारायण राय ने सर्किल के सभी डीजे साउंड मालकिन को परमिशन लेकर धीमी गति में डीजे बजाने का आदेश दिया। ऐसा न करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मौके पर मौजूद कस्बा के व्यापारियों से वार्ता करते हुए सभी से शांति व्यवस्था कायम रखने का अनुरोध किया। उन्होंने क्षेत्र में घूम रहे अराजक तत्वों की जानकारी देने एवं अप्रिय घटना को रोकने के लिए लोगों से आवाहन किया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: दिघलबैंक थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सहसों वीरेंद्र विक्रम सिंह चौकी इंचार्ज हनुमंतपुरा लक्ष्मण सिंह सहित पु...