इटावा औरैया, अगस्त 28 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के घुरहा जाखन गांव में शुक्रवार देर शाम बीहड़ से निकले तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। हमले में तीन बकरियों और एक बकरे की मौत हो गई। पशुपालक खेम सिंह और धर्मवीर ने बताया कि वे गांव के पास खेतों में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक बीहड़ की ओर से आए तेंदुए ने बकरियों पर झपट्टा मार दिया। पशुपालकों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों के पहुंचने तक तेंदुआ चार पशुओं को अपना शिकार बना चुका था। ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन तेंदुआ बीहड़ की ओर भाग गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बकरी को गुलदार ने बनाया निवाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...