इटावा औरैया, जुलाई 19 -- Etawah Auraiya News: इकदिल क्षेत्र में गृहक्लेश से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पक्का बाग निवासी प्रदीप की 30 वर्ष पत्नी नेहा ने शनिवार देर रात घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं इकदिल निवासी धीरज के पुत्र अजय बाबू ने भी शनिवार देर रात किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर बेहोशी की हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। लवेदी थाना क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी 17 वर्ष किशोरी ने घर में गृह कलेश के चलते डाई का सेवन कर लिया। किशोरी की हालत गम्भीर होने पर उसे स्वजन बकेवर अस्पताल लेकर पहुंचे। दिव्या ने बताया कि घर में लड़ाई झगड़ा होने के चलते उसने डाई का सेवन कर लिया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. पुष्पेन्द्र ने ...