Etawah Auraiya News: तीन माह से बंद वाटर कूलर, पेयजल को परेशान ग्रामीण
इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। ग्राम पंचायत चिंडोली के मजरा महिला पहलादपुर में करीब तीन माह से वाटर कूलर बंद पड़ा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण रामदुलारे, राजवीर, लालजी और पप्पू ने बताया कि वाटर कूलर सही है, लेकिन उसका स्टार्टर ताले में बंद है। चाबी रखने वाला परिवार गुजरात में रहता है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अनुपम पाल से इसे पास के समरसेबल से जोड़ने की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। सचिव नीलेश कुमार ने बाद में बात करने की बात कही। एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को मौके पर दिखवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.