इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा स्थित नवीन मंडी समिति के मुख्य गेट पर नगर पालिका की ओर से लगाया गया वाटर कूलर करीब तीन महीनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच मंडी में आने वाले किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मंडी में काम करने वाले मजदूर राम किशन और विपिन कुमार ने बताया कि रोजाना सैकड़ों किसान और मजदूर मंडी में आते हैं, लेकिन खराब पड़े वाटर कूलर की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। ऐसे में उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। किसान संतोष ने बताया कि मंडी परिसर के अंदर भी शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। दूर-दराज से आने वाले किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों और मजदूरों ने नगर पालिका व मंडी प्रशासन से खराब पड़े वाटर कूलर...