इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम नौधना में तालाब की सफाई के दौरान एक वृद्ध को सांप ने काट लिया। परिजन उसे बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें इलाज दिया गया। क्षेत्र के गांव नौधना के रहने वाले बेटा लाल बुधवार को तालाब में सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर उनके दामाद ब्रह्मपाल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। ईएमओ डॉ. रविंद्र शाहू ने बताया कि सर्पदंश पीड़ित को प्राथमिक इलाज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सफाई करते समय बुजुर्ग को सांप ने डसा, गंभीर यह भी पढ़ें- Begusarai News: सर्पदंश से तीन वर्षीय मासूम की मौत यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डंसने से परसियां गांव की महिला ...