Etawah Auraiya News: तालाब की भूमि से हटाया गया अस्थाई कब्जा
इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के बाहरपुर गांव में तालाब की गाटा संख्या 2505 की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद बुधवार को राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार दिलीप कुमार के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से तालाब की भूमि पर बने अस्थायी झोपड़ियों, नाद, घूरे आदि अतिक्रमण को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अजय यादव, मनीष कुमार, प्रीति शर्मा सहित अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे। कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने तहसील समाधान दिवस में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.