Etawah Auraiya News: ताखा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। ताखा क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की तो वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पर्व को लेकर ऊसराहार के मुख्य बाजारों में सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। मिठाई और राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की जमकर आवाजाही रही, जिसके चलते कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन रह-रहकर जाम की स्थिति बनी रही। आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ गश्त करते नजर आए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया, जिससे त्यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.