इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- राशन दुकान के समय और वितरण पर सवाल Etawah Auraiya News: चकरनगर। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान खोलने का समय सुबह 8 से 12 बजे और शाम 3 से 6 बजे तक निर्धारित है, लेकिन क्षेत्र में कोटेदार मनमानी से दुकानें खोल रहे हैं। बुधवार को ग्राम जगतौली बगिया की राशन दुकान सुबह 9:50 बजे तक बंद मिली, जबकि नियमानुसार दुकान सुबह 8 बजे खुलनी चाहिए। गांव निवासी नत्थू सिंह ने बताया कि यहां दो-तीन दिन में ही राशन बांट दिया जाता है, फिर दुकान नहीं खुलती। बताया गया कि जिला प्रशासन ने 10 से 25 अक्टूबर तक राशन वितरण की तिथि तय की है। इस अवधि में कार्ड धारक कभी भी राशन ले सकता है। लेकिन कोटेदार गांव में फरमान जारी कर देते हैं कि तय तारीखों में ही राशन मिलेगा, जिससे दो-तीन दिन में ही भीड़ लग जाती है और लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। ...