Etawah Auraiya News: तमंचे की नोक पर लूट करने वाले को 9 साल बाद 9 साल की सजा
इटावा औरैया, अक्टूबर 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा। लूट के मामले में दोषी को कोर्ट ने 9 साल की सजा सुनाई है। घटना 9 साल पहले हुई थी। सुनवाई विशेष न्यायालय एंटी डकैती में हुई। विशेष लोक अभियोजक गौरव दीक्षित ने बताया कि औरैया जिले के अछल्दा कस्बा के मोहल्ला हरी नगर निवासी अरशद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए 10 मई 2017 को आगरा गया था। उसने अपनी बाइक रेलवे के स्टैंड पर खड़ी कर दी। दवा लेकर वह लौटा और बाइक से अछल्दा के लिए रवाना हो गया। जब वह बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर गोमती पम्प के पास पहुंचा तभी बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने ओवर टेक कर उसे रोक लिया। उसके रुकते ही बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे से उसकी नाक पर वार कर दिया जिससे उसके नाक में चोट लग गई। इसी बीच लुटेरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.