इटावा औरैया, अगस्त 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा। नेशनल हाईवे पर बकेवर में हाईवे पार कर रहे व्यापारी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वह घर से शटर लगाने का तगादा लेने के लिए निकला था। शहर के बराही टोला के रहने वाले 42 साल के जनवेद सिंह शटर बनाकर लगाने का कारोबार करते थे। बुधवार को वह बकेवर के परशुपुरा गांव में शटर लगवाने के रुपये लेने गए थे। पैदल हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से जनवेद सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल किसान की तीन बाद मौत घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने इलाज के लिए सैफई अस्पताल भेज दिया। सैफई में कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान जनवेद सिंह ने दम तोड़ दिया। हादस...