इटावा औरैया, अक्टूबर 21 -- Etawah Auraiya News: महेवा। विकास खंड महेवा के ग्राम ढकाताल में माता रानी के दरबार में मंगलवार रात भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। रात 10 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम सुबह 3 बजे तक चला। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। जागरण में राधा-रानी, सुदामा चरित्र सहित कई धार्मिक प्रसंगों पर झांकियां प्रस्तुत की गईं। मां काली के रौद्र रूप और राक्षसों के संहार की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पुजारी जसवंत कुशवाहा ने पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर समाजसेवी सोनू कुशवाह, भुवनेश पाल, दीपेंद्र उर्फ गुड्डू सविता, कमलेश कुशवाह, सोनू पाल, प्रिंस पाल, सर्वेश राजपूत, सरन कुशवाह, मोनू सविता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: मां अंबे की विदाई पर सड़कों पर उतरा रानी का शहर बुधवार को माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन ...