इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। यहां 1257 नए मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जबकि 150 से अधिक नए-पुराने मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या बुखार से पीड़ित मरीजों की रही। बुखार के मरीजों में डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया की आशंका को देखते हुए जांच कराई गई। जिला अस्पताल में बुधवार को डेंगू की 55 जांच की गईं, जिनमें पांच मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं टाइफाइड की 130 जांच हुईं, जिसमें एक मरीज संक्रमित मिला। यह भी पढ़ें- बारिश थमी तो बुखार ने पकड़ी रफ्तार, डेंगू वार्ड फुल मलेरिया की 115 जांच कराई गईं, हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।डा. सौरभ यादव के अनुसार मौसम में लग...