इटावा औरैया, अगस्त 17 -- Etawah Auraiya News: इटावा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डीएम शुभान्त कुमार शुक्ला व मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन को पगड़ी तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के परिजनों व प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...