इटावा औरैया, अक्टूबर 19 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। सोमवार को डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ औरैया रोड स्थित मां वैष्णो क्लब के दुर्गा पंडाल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समिति के सदस्यों से कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने मूर्ति विसर्जन को लेकर थाना प्रभारी बकेवर विपिन कुमार मलिक को आवश्यक निर्देश दिए। गड्ढा खुदवाकर उसमें स्वच्छ जल भरवाने और उसी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी और पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: नवरात्र: डीएम-एसपी प्रतिमा विसर्जन स्थल का किए निरीक्षण किसी भी...