इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के ऐतिहासिक एवं धर्मस्थली के रूप में प्रतिष्ठित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में बुधवार को उस समय श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला जब समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया के पाँच पौत्र मुनि विशल्य सागर महाराज के दर्शन को पहुंचे। लखनऊ से आए लोहिया परिवार के पांचों भाइयों पृथ्वीराज लोहिया, हर्षवर्धन लोहिया, नारायण लोहिया, राजवर्धन लोहिया और उदय प्रताप लोहिया ने मंदिर पहुंचकर गुरु महाराज के दर्शन किए और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच सभी ने मुनि श्री के सानिध्य में आध्यात्मिक शांति और धर्म के महत्व को महसूस किया। जैन समाज के लोगों ने लोहिया परिवार के आगमन को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए उनका स्वागत किया।विशल...