Etawah Auraiya News: डंपर की टक्कर से साइकिल सवार घायल, चालक फरार
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। कन्नौज-भरथना मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया, जबकि वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा। ग्राम केशोपुर कला निवासी अशोक कुमार पुत्र रामस्वरूप साइकिल से दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। गांव केशोपुर कला के सामने भरथना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.