Etawah Auraiya News: ठेकेदार ने करंट लगने से मौत की बात कही
इटावा औरैया, सितम्बर 20 -- Etawah Auraiya News: ठेकेदार धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुताई के दौरान रेलिंग के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सत्येंद्र को करंट लगा था। इसके बाद उसे दो अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया। कई घंटे उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव एंबुलेंस से गांव लाया गया। घटना के बाद समझौते को लेकर बातचीत के दौरान वीडियो बना रहे दो युवकों के मोबाइल फोन छीने जाने का भी आरोप सामने आया। विमल कुमार प्रजापति और सुमित कुमार ने मोबाइल छीने जाने की बात कही, हालांकि उनके अनुसार बाद में मोबाइल वापस कर दिए गए। यह भी पढ़ें- राजस्थान में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने तेजाब डालकर हत्या का लगाया आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.