Etawah Auraiya News: ट्रैक पर बैठे वृद्ध की लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 74 वर्षीय वृद्ध जान देने के इरादे से रेलवे ट्रैक के बीच बैठ गए। इसी दौरान इटावा की ओर जा रही गोमती एक्सप्रेस के चालक और केबिनमैन की तत्परता से वृद्ध की जान बच गई।औरैया के अनंतराम क्षेत्र के मोहारी गांव निवासी राम स्वरूप करीब दो माह से अपनी नातिन राजकुमारी के घर दोना की मड़ैया, बैबाह में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह भरथना रेलवे क्रॉसिंग के समीप पोल संख्या 1136/13 के पास रेलवे ट्रैक के बीच बैठ गए। बताया गया कि इसी दौरान इटावा की ओर जा रही गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय करीब सुबह 9:30 बजे वहां पहुंची। ट्रैक पर वृद्ध को बैठा देख ट्रेन के चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया। केबिनमैन और चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.