इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। इकदिल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 46 वर्षीय अधेड़ की कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नगला ठकुरी गांव निवासी अरविंद पुत्र अहिवरन सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि अरविंद इकदिल स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...