इटावा औरैया, अगस्त 26 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कुंजपुर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीण करीब 15 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से बिजली सप्लाई बंद है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया है। इस संबंध में ग्रामीण प्रेम सिंह, प्रेम बाबू, आलोक, मनोज, लालाराम, रामनरायण, तुलसीराम, राजेंद्र सिंह, दयाशंकर, सनोज, अनोज, गंगाप्रसाद, रजनेश और सिलेती सिंह ने बताया कि बिजली न होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बरसात के मौसम में रात के समय गांव की गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं, जिससे आवागमन में भी परेशानी होती है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश...